शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1650 और निफ्टी 500 अंक लुढ़का

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1007

SENSEX AND NIFTY TUMBLES AGAIN
कोरोना वायरस के चलते गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स में जहां 1650 अंक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी भी 500 अंक लुढ़का। भारत समेत दुनियाभर के देशों के शेयर बाजारों का हाल कोरोना वायरस के चलते काफी  बुरा है।

कोरोना वायरस के चलते भारत समेत दुनियाभर के देशों के शेयर बाजारों का हाल बुरा है। बुधवार को WHO की ओर से कोरोना को  महामारी घोषित करने के बाद से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। बात भारत की करें तो गुरुवार को हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई। 


वीडियो देखिये

सेंसेक्स में जहां 1650 अंक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी भी 500 अंक लुढ़का। गिरावट के बाद सेंसेक्स 34,000 पर आ गया है। करीब दो महीने पहले जनवरी में सेंसेक्स 42,000 के पास था। 

भारत के साथ ही अमेरिका समेत दूसरे एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क डाउ जोन्स 1400 अंकों से ज्यादा फिसला, जिसके बाद एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली है। 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed