कोरोना से बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 3,000 और निफ्टी 900 प्वाइंट गिरा

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1235

The market fell again due to Corona, Sensex fell 3
कोरोना वायरस के चलते शुक्रवार को एक बार फिर सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स में जहां 3000 अंक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी भी 900 अंक लुढ़का।  लगातार जारी गिरावट को देखते हुए कारोबार को करीब 45 मिनट के लिए रोक दिया गया था।


जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस के चलते भारत समेत दुनियाभर के देशों के शेयर बाजारों का हाल काफी बुरा है। बात भारत की करें तो शुक्रवार को एक बार फिर शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई। सेंसेक्स में जहां 3000 अंक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी भी 900 अंक लुढ़का। लगातार जारी गिरावट को देखते हुए कारोबार को करीब 45 मिनट के लिए रोक दिया गया था।


शेयर बाज़ार में लगातार गिरावट से निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। इससे पहले गुरुवार शाम सेंसेक्स 2919 अंक गिरकर 32778 और निफ्टी 868 अंक गिरकर 9590 के स्तर पर बंद हुआ था।

वीडियो देखिये

भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बाजारों की हालत भी काफी बुरी है। WHO की तरफ से कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के बाद से भारत समेत पूरी दुनिया के शेयर बाज़ारों में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिकी शेयर मार्केट डाउ जोंस गुरुवार को लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड गिरावट के बाद बंद हुआ।   डाउ जोन्स में  साल 1987 के बाद की ये सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed