साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, सुबह 8 बजे से शुरू हुआ सूर्य ग्रहण

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1861

Last solar eclipse of the year today, solar eclips
2019 का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार को भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई दिया। सुबह आठ बज से शुरू हुआ सूर्य ग्रहण दक्षिण भारत के राज्यों में ज़्यादा साफ़ देखा गया।

इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार को देश के कई हिस्सों में दिखाई दिया। सुबह आठ बज से शुरू हुआ सूर्य ग्रहण दक्षिण भारत में ज़्यादा साफ़ देखा गया, जबकि देश के अन्य हिस्सों में ये आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई दिया।


वीडियो देखिये 

सूर्य ग्रहण को देखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे और बड़ी-बड़ी दूरबीनें लगाई गई थी। लोग सुबह से ही सूर्य ग्रहण के देखने के लिए पहुंचे थे। कई जगहों पर सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई दिया। केरल के वायनाड के कलपेट्टा से सूर्य ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा देखा गया। इस सूर्य ग्रहण को सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है।

भारत के साथ ही नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, चीन समेत कई देशों में भी सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। इससे पहले इसी साल 6 जनवरी को पहला और 2 जुलाई को दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ा था और ये दोनों ही आंशिक सूर्य ग्रहण थे, जो भारत में नहीं दिखाई दिए थे। भारत में अगला सूर्य ग्रहण 21 जून, 2020 को दिखाई देगा।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed