रजनीकांत की फिल्म दरबार ने रिलीज़ होते ही मचाया धमाल
रजनीकांत की फिल्म दरबार रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म की दीवनगी रजनीकांत के फैंस के सर चढ़कर बोल रही है। लोग दो दिन पहले से लाइन में खड़े होकर टिकट लेने का इतंजार कर रहे थे।
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार 9 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फैंस में थलाइवा की दीवनगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए रजनीकांत के फैंस सिनेमाघरों के बाहर दो दिन पहले से खड़े थे। तमिलनाडु में फिल्म की स्क्रीनिंग सुबह 3 से शुरू हो गई है। थियेटर के बाहर तो उनके कुछ फैंस केक काटकर तो कुछ रजनीकांत के गेटअप में फिल्म देखने पहुंचे। लंबी कतारों को देखते हुए राज्य सरकार ने 9,10,13 और 14 जनवरी को स्पेशल शो की परमिशन भी दे दी है।
वीडियो देखिये फिल्म दरबार को सोशल मीडिया पर फैंस मास्टरपीस बता रहे हैं। ये पहला मौका है जब ए आर मुरुगादॉस और रजनीकांत साथ आए हैं। काफी वक्त बाद रजनीकांत इस फिल्म में पुलिसवाले के रोल में नजर आ रहे हैं। बता दे कि फिल्म दरबार को दुनियाभर के 7 हजार सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। वहीं भारत में 4 हजार स्क्रीन पर फिल्म को तमिल,तेलुगु, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज किया गया हैं। साउथ में रजनीकांत की दीवनगी का कोई जवाब नहीं है और इस फिल्म की कामयाबी के लिए रिलीज से पहले उनके फैंस ने विशेष प्रार्थनाएं की तो कुछ ने बिना प्लेट के सीधे फर्श पर रखकर खाना खाया था।

Latest Videos