मुंबई वासियों को मिला सरकार की ओर से नाइटलाइफ़ का तोहफा

by Rumana Alvi 4 years ago Views 132437

WELCOME TO 24X7 SHOPPING
मुंबई में अब 24 घंटे मॉल और मल्टीप्लेक्स खुल गए हैं। महाराष्ट्र सरकार का मानना है कि इससे अगले 3 साल में कम से कम 5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

देर रात मॉल में इंजॉय करने का ये नजारा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का है। जहां अब 24 घंटे मॉल, मल्टीप्लेक्स, पब और होटल्स खुल गए हैं। BMC से इजाज़त मिलने के बाद इस नाइट लाइफ योजना की शुरुआत 26 जनवरी से हो गई हैं। मॉल में शॉपिग और फ्रैंड्स के साथ आने वाले लोगों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार की ये योजना कमाल है। इससे लोगो को जहां लेट नाइट धूमने और खरीददारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं रोजगार के और साधन मुहैय्या होंगे। मुंबई में सुरक्षित नाइट लाइफ शुरु होने से टूरिस्टों की संख्या में भी आने वाले दिनों में इजाफा होगा।


वहीं मुंबई में टैक्सी ड्राइवरों ने भी राज्य सरकार की इस योजना का स्वागत करते हुए। इसे रोजगार के लिए अच्छा अवसर माना हैं। ड्राइवरों का कहना है कि मॉल के 24 घंटे खुलने से उनकी आमदनी बढ़ेगी और वो अपने परिवार का गुजारा और बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

वीडियो देखिये

मुंबई महानगर पालिका के मुताबिक यहां रहने वाली आबादी का 5 फीसदी हिस्सा जिनकी संख्या करीब 6 लाख बताई जाती हैं। नाइट लाइफ इंजॉय करते हैं। 24 मॉल खुलने से ये नाइट लाइफ इंजॉय करने वालों की संख्या में आने वाले दिनों में और इजाफा होगा।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed