ऑस्ट्रेलियाई आग का वायुमंडल पर बुरा असर, NASA ने वीडियो किया शेयर

by GoNews Desk 4 years ago Views 1877

Australia's massive fire affects Australia's atmos
ऑस्ट्रलिया में कई महीनों तक भड़की आग का दुष्प्रभाव अब पूरी दुनिया पर पड़ने लगे हैं। अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई आग का धुआँ आधी दुनिया का चक्कर अबतक लगा चूका है और जल्द ही पूरी पृथ्वी घूमकर वापिस ऑस्ट्रलिया लौटेगा। 

ऑस्ट्रेलिया में सितम्बर से भड़क रही आग सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि पूरी दुनिया की मुश्किलें बढ़ा रही है। अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने दावा किया है की इस आग से उठा धुआँ आधी दुनिया, यानि तक़रीबन 20,000 किलोमीटर का सफर तय कर चूका है और जल्दी ही वापिस ऑस्ट्रलिया के आसमान पर छाएगा।

ऑस्ट्रलिया का धुआँ भी वायुमंडल में 15 किलोमीटर ऊपर जा चका है। इतनी ऊंचाई पर आ जाने से धुआं अपने स्रोत से हजारों मील तक की यात्रा कर सकता है, जिससे निश्चित तौर पर दुनिया भर का वातावरण भी प्रभावित होगा। इसलिए धुएं की गतिविधि को सैटेलाइट्स द्वारा ट्रैक किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पड़ोसी देश न्यूजीलैंड में धुएं का बेहद बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे एक बड़े इलाके में हवा की गुणवत्ता ख़राब होती जा रही है। दक्षिण अमेरिका तक में इसके असर देखे जा रहे हैं।


नासा के मुताबिक 8 जनवरी तक, धुएं ने पृथ्वी के आधे रास्ते की यात्रा कर ली है और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप को पार कर आसमान को धुंधला कर दिया है। इसपर नासा ने फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पृथ्वी के वायुमंडल पर हो रहे धुएँ के असर को दिखाया जा रहा है।

वीडियो देखिये

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed