मुंबई में पेड़ काटने के खिलाफ पर्यावरण प्रेमी सड़क पर उतरे

by GoNews Desk 4 years ago Views 1195

Mumbai
मुंबई में आरे कॉलोनी में पेड़ काटने के खिलाफ अब पर्यावरण प्रेमी सड़क पर उतर आए हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने आरोप लगाया कि जिन 2600 से ज्यादा पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार को ही काट दिए गए हैं। इस बीच पुलिस ने पेड़ काटने का विरोध कर रहे 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का मामला गर्मा गया है। शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से मुंबई के आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज करने के बाद शुक्रवार से ही बीएमसी ने पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया। पेड़ काटने की खबर मिलने के बाद पर्यावरण प्रेमी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो साइट पर जमकर नारेबाजी की। पर्यावरण प्रेमियों ने आरोप लगाया कि जिन 2600 से ज्यादा पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार को ही काट दिए गए हैं।


उधर पुलिस ने पेड़ काटने का विरोध कर रहे 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं हैं। आदित्य ठाकरे ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर पेड़ों को काटने पर महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि मुंबई मेट्रो उन सभी चीजों को खत्म कर रही है जिसकी बात भारत ने संयुक्त राष्ट्र में की थी।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि एक प्रोजेक्ट को गर्व के साथ अंजाम देना चाहिए, लेकिन मेट्रो का प्रोजेक्ट रात के अंधेरे में शर्मिंदगी के साथ और भारी पुलिस सुरक्षा में हो रहा है। उधर बॉलीवुड से लेकर कई बड़ी हस्तियां भी आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का विरोध कर रही हैं।

Latest Videos

TAGS MMRCL mumbai

Latest Videos

Facebook Feed