मेडिकल क्षेत्र के लिये नोबेल विजेताओं का ऐलान, तीन डॉक्टर शामिल

by GoNews Desk 4 years ago Views 24198

Hypoxia Researchers Win 2019 Nobel Prize For Medic
मेडिकल के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस बार तीन चिकित्सकों को सामूहिक रूप से ये पुरस्कार दिया जाएगा। जिनमें विलियम कायलिन,  ग्रेग सेमेन्ज़ा और पीटर रैटक्लिफ शामिल हैं। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में इन विजेताओं की घोषणा की गई है।

इन वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि हमारी सेलुलर मेटाबोलिज्म और शारिरिक गतिविधियां ऑकिसीज़न से किस तरह प्रभावित होती है। इस खोज के बाद कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियों का इलाज संभव हो सका। साथ ही एनीमिया और अन्य बीमारियों से लड़ने में रणनीति बनाने का रास्ता भी साफ हो पाया। जानकारी के मुताबिक तीनों चिकित्सकों ने हाइपोक्सिया जैसी खतरनाक बीमारी का इलाज ढूंढा जिसके लिये इनका चयन नोबेल पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में किया गया है।


बता दें कि, 14 अक्टूबर तक अन्य क्षेत्रों के लिये नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी। नोबेल पुरस्कार हर साल स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1901 में हुई थी। नोबेल पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, अर्थशास्त्र, साहित्य और शांति समेत कुल छह क्षेत्रों में दिया जाता है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed