दिल्ली हिंसा पर ईरान की भारत को नसीहत

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 27632

After Indonesia, Turkey and Pakistan on Delhi viol
दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर ईरान ने भी भारत को नसीहत दी है। सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने ट्वीट कर कहा कि ईरान भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हुई हिंसा की निंदा करता है। ईरान  ऐसा चौथा मुस्लिम देश है, जिसने दिल्ली हिंसा पर आधिकारिक तौर पर बयान दिया है।


देश की राजधानी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर अब एक और मुस्लिम देश ईरान ने भी भारत को नसीहत दी है। सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने ट्वीट कर कहा कि ईरान भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हुई हिंसा की निंदा करता है। जावेद जरीफ ने कहा कि सालों से ईरान भारत का दोस्त रहा है और इसलिए हम भारतीय अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वो सभी भारतीयों का ख्याल रखें और किसी के साथ किसी तरह का कोई अन्याय ना होने दें।


हालांकि ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने ट्वीट पर अभी तक भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। ईरान चौथा ऐसा मुस्लिम देश है, जिसने दिल्ली हिंसा पर आधिकारिक तौर पर बयान दिया है। ईरान से पहले इंडोनेशिया, तुर्की और पाकिस्तान दिल्ली हिंसा पर भारत की आलोचना कर चुके हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने तो दिल्ली हिंसा की तुलना नाजी जर्मनी में हुए यहूदियों के नरसंहार से की थी।

वहीं भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली हिंसा के सवाल पर कहा था कि उन्होंने हिंसा के बारे में सुना, लेकिन इसपर चर्चा नहीं हुई। साथ ही कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी से धार्मिक स्वतंत्रता पर ज़रूर बात हुई है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed