रूस के प्रधानमंत्री समेत पूरी सरकार का इस्तीफा, Mikhail Mishustin होंगे अगले प्रधानमंत्री

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 34359

Resignation of the entire government, including th
रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin की तरफ से संविधान बदलने के प्रस्ताव पर बुधवार को प्रधानमंत्री Dmitry Medvedev समेत पूरी सरकार ने इस्तीफा दे दिया। Dmitry Medvedev के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने नए प्रधानमंत्री के तौर पर  Mikhail Mishustin का नाम प्रस्तावित किया है।

रूस के प्रधानमंत्री Dmitry Medvedev समेत पूरी सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल बुधवार को राष्ट्रपति Vladimir Putin की तरफ से देश के नाम अपने भाषण में संविधान बदलने के प्रस्ताव के कुछ घंटों बाद ही प्रधानमंत्री Dmitry Medvedev समेत पूरी सरकार ने इस्तीफा दे दिया।


इस्तीफे के बाद Dmitry Medvedev ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के प्रस्ताव से सत्ता संतुलन में अहम बदलाव आएंगे और  इससे ना सिर्फ संविधान के अनुच्छेद ही बदलेंगे, बल्कि पूरा संविधान बदल जाएगा।  वहीं राष्ट्रपति पुतिन ने Dmitry Medvedev के इस्तीफे के बाद नए प्रधानमंत्री के तौर पर  Mikhail Mishustin का नाम प्रस्तावित किया है।  फिलहाल Mikhail Mishustin  टैक्स विभाग के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं।

वीडियो देखिये

पुतिन ने Dmitry Medvedev को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का डिप्टी चेयरमैन बनाने का फैसला किया है। Dmitry Medvedev 2012 से रूस के प्रधानमंत्री हैं और वो 2008 से 2012 के बीच रूस के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। पुतिन पिछले काफी लंबे समय से रूस की सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान वो कभी रूस के राष्ट्रपति रहे, तो कभी प्रधानमंत्री रहे।

राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का चौथा कार्यकाल साल 2024 में खत्म होगा और रूस के मौजूदा संविधान के नियमों के मुताबिक वो अगली बार राष्ट्रपति नहीं हो सकते। ऐसे में माना जा रहा है कि पुतिन ने खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए ही ये प्रस्ताव रखा है, जिससे अगर वो प्रधानमंत्री भी बनें तो लंबे समय तक सत्ता उनके ही हाथ में रहे।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed