देशभर में कोरोना से 2,293 लोगों की जान गई, महाराष्ट्र में 868 तो गुजरात में 513 की मौत

by Ankush Choubey 3 years ago Views 48371

2,293 people lost their lives across the country f
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 70,000 के पार पहुंच गया है जबकि 2,300 के करीब लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 12 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 70,756 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 46,008 है। जबकि अब तक 2,293 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं 22,454 लोग ठीक भी हो गए हैं।

देश में सबसे ज्यादा 868 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहाँ 23,401 मामले आए हैं जबकि 4,786 लोग ठीक भी हुए हैं।

  • गुजरात में अब तक 513 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2780 डिस्चार्ज हुए हैं और यहाँ कुल मरीज़ों की संख्या 8,541 है।
  • मध्य प्रदेश में 221 मौतें हुईं जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहाँ 3,785 है और 1,747 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 190 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 499 डिस्चार्ज हुए हैं और यहाँ कुल मरीज़ों की संख्या 2063 है।
  • राजस्थान में 113 लोगों की मौत हुई है यहाँ कुल 3,988 मामले दर्ज हुए हैं और 2,264 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक 80 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 3,573 ठीक भी हुए हैं यहाँ कुल 1758 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • दिल्ली में 73 लोगों की मौत हुई है यहाँ कुल 7,233 मामले दर्ज हुए हैं और 2,129 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 53 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2051 ठीक भी हुए हैं यहाँ कुल 8,002 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • आंध्र प्रदेश में 45 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2018 मामले सामने आए हैं जबकि 975 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • पंजाब में अब तक 31 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 168 ठीक भी हुए हैं यहाँ कुल 1877 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 31 मौतें हुई हैं जबकि 426 लोग ठीक हुए हैं वहीं यहाँ मरीज़ों की कुल संख्या 862 है।
  • तेलंगाना में 30 लोगों की मौत हुई है यहाँ कुल 1275 मामले दर्ज हुए हैं और 800 लोग ठीक हुए हैं।
  • हरियाणा में अब तक 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 337 ठीक भी हुए हैं यहाँ कुल 730 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • जम्मू-कश्मीर में 10 मौतें हुई हैं जबकि 427 लोग ठीक हुए हैं वहीं यहाँ मरीज़ों की कुल संख्या 879 है।
  • बिहार में अब तक 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 377 ठीक भी हुए हैं यहाँ कुल 747 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • केरल में चार मौतें हुई हैं, केरल में 519 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं और अब तक 489 में लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।

ओडिशा और झारखन्ड में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। ओडिशा में 414 और झारखंड में 160 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि ओडिशा 85 और झारखंड में 78 डिस्चार्ज भी हुए हैं।

केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश अब तक दो-दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। चंडीगढ़ में 174, असम में 65 और हिमाचल प्रदेश में 59 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि चंडीगढ़ में 24, असम में 34 और हिमाचल प्रदेश में 39 ठीक भी हुए हैं। इसके आलावा उत्तराखंड और मेघालय में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई है।  

कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

वीडियो देखिये 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed