कोरोना से 2415 मौतें, महाराष्ट्र में 921, गुजरात में 537 तो मध्य प्रदेश में 225 लोगों ने जान गंवाई

by Ankush Choubey 3 years ago Views 224237

2415 deaths from corona, 921 in Maharashtra, 537 i
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 74,000 के पार पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 2400 से ज्यादा हो गया है। 13 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 74,281 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 47,480 है। जबकि अब तक 2415 लोग अपनी जान गवां चुके है वहीं 24,385 लोग ठीक भी हो गए है।

देश में सबसे ज्यादा 921 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 24,427 मामले आए हैं जबकि 5125 लोग ठीक भी हुए हैं।


गुजरात में अब तक 537 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 3246 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 8903 है।

मध्य प्रदेश में 225 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 3986 है और 1860 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में अब तक 198 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 612 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 2173 है।

राजस्थान में 117 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 4126 मामले दर्ज हुए हैं और 2378 मरीज़ ठीक हुए हैं।

दिल्ली  में अब तक 86 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 2512 ठीक भी हुए है, यहां कुल 7639 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

उत्तर प्रदेश में 82 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 3664 मामले दर्ज हुए हैं और 1873 मरीज़ ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में अब तक 61 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 2134 ठीक भी हुए है, यहां कुल 8718 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में 46 लोगों मौत हुई है, आंध्र प्रदेश में कुल 2090 मामले सामने आए हैं जबकि 1056 लोग ठीक भी हुए हैं।

पंजाब में अब तक 32 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 171 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1914 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

तेलंगाना में 32 मौतें हुई हैं, जबकि 830 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 1326 है।

कर्नाटक में 31 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 925 मामले दर्ज हुए हैं और 433 लोग ठीक हुए हैं।

वीडियो देखिए

हरियाणा में अब तक 11 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 342 ठीक भी हुए है, यहां कुल 780 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

जम्मू-कश्मीर में 10 मौतें हुई हैं, जबकि 455 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 934 है।

बिहार में अब तक 6 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 383 ठीक भी हुए है, यहां कुल 831 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

केरल में चार मौतें हुई हैं, केरल में 524 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है और अब तक 489 में लोग डिस्चार्ज भी हुए है।

ओडिशा, केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ और झारखन्ड में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। ओडिशा में 437, चंडीगढ़ में 187 और  झारखंड में 172 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि ओडिशा में 116, चंडीगढ़ में 28 और झारखंड में 79 डिस्चार्ज भी हुए है।

असम और हिमाचल प्रदेश में अब तक दो-दो लोग अपनी जान गवां चुके है। असम में और हिमाचल प्रदेश में 65-65 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि असम और हिमाचल प्रदेश में 39-39 ठीक भी हुए है।

इसके आलावा उत्तराखंड, मेघालय और केन्द्र-शासित प्रदेश पुडुचेर्री में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई हैं।  

कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ो के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed