देश में कोरोना से 3,303 मौतें, अबतक 42 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ ठीक हुए

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1690

3,303 deaths due to corona so far, more than 42 th
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या एक लाख़ के पार पहुंच गई है। 20 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़ देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 106,750 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 61,149 है। जबकि अब तक 3,303 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 42,297 लोग ठीक भी हो गए हैं।

देश में सबसे ज्यादा 1,325 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 37,136 मामले आए हैं जबकि 9,639 लोग ठीक भी हुए हैं।

  • गुजरात में अब तक 719 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 5,043 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 12,140 है।
  • मध्य प्रदेश में 258 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 5,465 है और 2,630 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 250 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1074 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 2,961 है।
  • दिल्ली में 168 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 10,054 मामले दर्ज हुए हैं और 4,750 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • राजस्थान में अब तक 143 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 3,337 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 5,845 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • उत्तर प्रदेश में 123 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 4,926 मामले दर्ज हुए हैं और 2,918 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 84 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4,895 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 12,448 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • आंध्र प्रदेश में 52 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2,532 मामले सामने आए हैं जबकि 1,621 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • कर्नाटक में अब तक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 544 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,397 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • पंजाब  में 38 मौतें हुई हैं, जबकि 1,642 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2002 संख्या है।
  • तेलंगाना में 38 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1,010 मामले दर्ज हुए हैं और 1,634 लोग ठीक हुए हैं।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 17 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 653 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,317 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • हरियाणा में 14 मौतें हुई हैं, जबकि 627 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 964 है।
  • बिहार में अब तक 9 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 534 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,498 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • ओडिशा में अबतक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 277 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 978 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

केरल और असम में चार-चार मौतें हुई हैं, केरल में 642 और असम में 142 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं वहीं केरल में अबतक 497 जबकि असम में 41 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।

झारखन्ड, केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। झारखंड में 231, चंडीगढ़ में 200 और हिमाचल प्रदेश में 92 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि झारखंड में 127,चंडीगढ़ में 57 जबकि हिमाचल प्रदेश में 47 डिस्चार्ज भी हुए हैं।

इसके आलावा उत्तराखंड, केन्द्र-शासित प्रदेश पुडुचेर्री और मेघालय में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

वीडियो देखिये 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed