महाराष्ट्र: भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, दो लोगों की मौत
महाराष्ट्र के भिवंडी के शांति नगर इलाके में देर रात एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में अब तक जहां 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं मलबे से 5 लोगों को बचाया गया है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
हादसे में घायलों को पास के आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के कमिश्नर अशोक रनखंभ ने कहा कि उन्हें पहले ही जानकारी मिल गई थी कि ये इमारत गिर सकती है और इसलिए उन्होंने तुरंत इमारत के गिरने से पहले ही उसे खाली करा लिया लेकिन बाद में कुछ लोग फिर इमारत में चले गए। ये चार मंजिला इमारत आठ साल पुरानी और इसे अवैध रूप से बनाया गया था। इससे पहले मुंबई के डोंगरी में भी इमारत गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।

Latest Videos