नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में CAA को लेकर हुई हिंसा में 7 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1755

5 killed, more than 50 injured in CAA violence in
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में CAA को लेकर हुई हिंसा में अब तक दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा DCP समेत 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। हिंसा के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गई हैं।


नागरिकता कानून को लेकर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में मंगलवार सुबह भी मौजपुर और ब्रहमपुरी इलाके में दो गुटों में पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने  ब्रहमपुरी इलाके में फ्लैग मार्च किया। हिंसा के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गई हैं। पिछले दो दिन में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा, गोकुलपुरी, चांदबाग, मौजपुर, जाफराबाद इलाके में CAA के विरोधी और समर्थकों के बीच हुई हिंसा में जमकर पथराव और गोलीबारी की घटना हुई है।


वीडियो देखिये

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा DCP समेत 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हिंसा के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सभी स्कूल मंगलवार को बंद हैं। साथ ही मंगलवार को होनी वाली बोर्ड परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है।

वहीं दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार को पांच मेट्रो स्टेशन जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह बंद रखा है। उधर दिल्ली पुलिस ने मौजपुर में पुलिस पर फायरिंग करने वाला शख्स को हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की धरती पर इसकी कोई जगह नहीं है। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई में देर रात पुलिस ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

उधर दिल्ली के शाहीन बाग में CAA, NRC और NPR के खिलाफ धरना जारी है और मंगलवार को धरने का 73वां दिन है। इससे पहले सोमवार को शाहीन बाग मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकारों ने कोर्ट में सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंप दी। मामले में अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed