अप्रवासी मज़दूरों को भड़काने के आरोप में एक शख़्स मुंबई में गिरफ़्तार

by Shahnawaz Malik 4 years ago Views 2020

A man arrested in Mumbai for instigating immigrant
बांद्रा इलाक़े में हज़ारों अप्रवासी मज़दूरों को जुटाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने विनय दूबे नाम के एक शख़्स को गिरफ़्तार किया है. मुंबई पुलिस का आरोप है कि विनय ने 18 अप्रैल को कुर्ला इलाक़े में प्रवासी मज़दूरों के साथ एक प्रदर्शन की धमकी दी थी. मुंबई पुलिस ने विनय पर महामारी अधिनियम के अलावा कई गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया है. मुंबई पुलिस उन्हें स्थानीय अदालत के सामने पेशकर जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

विनय दुबे नवी मुंबई के रहने वाले हैं जिन्हें फेसबुक पर दो लाख से ज़्यादा लोग फॉलो करत हैं. लॉकडाउन में फंसे अप्रवासी मज़दूरों को उनके घर भेजने के लिए विनय सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे थे. 13 अप्रैल को अपने फेसबुक हैंडल पर विनय ने लिखा था, ‘आज लिखित में केंद्र सरकार, उत्तर भारत की राज्य सरकारों को चेतावनी पत्र दिया. 18 अप्रैल तक अगर दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को अपने घर पहुंचाने का प्रबंध नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.’


ट्वीटर अकाउंट पर विनय ने लिखा है कि कोरोना से लड़ने के लिए उनके पिता ने अपने जीवन की बचत में से कुछ राशि दान की. गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ख़ुद मिलकर यह अनुदान स्वीकार किया.

हालांकि अप्रवासी मज़दूरों को भड़काने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को मुंबई के बांद्रा इलाक़े में हज़ारों मज़दूर घर जाने के लिए जमा हो गए थे जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था.

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed