देशभर में कोरोना से कुल 2649 मौतें, महाराष्ट्र में 1019, गुजरात में 586 तो मध्य प्रदेश में 237 की मौत

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1157

A total of 2649 deaths from Corona across the coun
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 81,000 के पार पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 2600 से ज़्यादा हो गया है। 15 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 81,970 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 51,401 है। जबकि अब तक 2649 लोग अपनी जान गवां चुके है वहीँ 27,919 लोग ठीक भी हो गए है।

देश में सबसे ज्यादा 1019 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 27,524 मामले आए हैं जबकि 6059 लोग ठीक भी हुए हैं।


गुजरात में अब तक 586 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 3753 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 9591 है।

मध्य प्रदेश में 237 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 4426 है और 2171 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में अब तक 215 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 768 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 2377 है।

राजस्थान में 125 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 4534 मामले दर्ज हुए हैं और 2580 मरीज़ ठीक हुए हैं।

दिल्ली में अब तक 115 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 3045 ठीक भी हुए है, यहां कुल 8470 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

उत्तर प्रदेश में 88 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 3902 मामले दर्ज हुए हैं और 2072 मरीज़ ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में अब तक 66 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 2240 ठीक भी हुए है, यहां कुल 9674 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में 48 लोगों मौत हुई है, आंध्र प्रदेश में कुल 2205 मामले सामने आए हैं जबकि 1192 लोग ठीक भी हुए हैं।

कर्नाटक में अब तक 35 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 987 ठीक भी हुए है, यहां कुल 460 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

तेलंगाना में 34 मौतें हुई हैं, जबकि 950 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 1414 है।

पंजाब में 32 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1935 मामले दर्ज हुए हैं और 223 लोग ठीक हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में अब तक 11 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 485 ठीक भी हुए है, यहां कुल 983 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

हरियाणा में 11 मौतें हुई हैं, जबकि 439 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 818 है।

बिहार में अब तक 7 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 411 ठीक भी हुए है, यहां कुल 994 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

केरल में चार मौतें हुई हैं, केरल में 560 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है और अब तक 491 में लोग डिस्चार्ज भी हुए है।

ओडिशा, झारखन्ड और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। ओडिशा में 611, झारखंड में 197 और चंडीगढ़ में 191 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि ओडिशा में 158,  झारखंड में 87 और चंडीगढ़ में 37 डिस्चार्ज भी हुए है।

असम और हिमाचल प्रदेश में अब तक दो-दो लोग अपनी जान गवां चुके है। असम में 87 और हिमाचल प्रदेश में 74 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि असम और हिमाचल प्रदेश में 39-39 लोग ठीक भी हुए है।

इसके आलावा उत्तराखंड, मेघालय और केन्द्र-शासित प्रदेश पुडुचेर्री में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई हैं।  

कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ो के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है.

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed