देशभर में कोरोना से कुल 2752 मौतें, महाराष्ट्र में 1068, गुजरात में 606 तो मध्य प्रदेश में 239 की मौत

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1441

A total of 2752 deaths from corona across the coun
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 86,000 के करीब पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 2700 से ज्यादा हो गया है। 16 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 85,940 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों आंकड़ा अब 53,035 है। जबकि अब तक 2752 लोग अपनी जान गवां चुके है वहीं 30,152 लोग ठीक भी हो गए है।

देश में सबसे ज्यादा 1068 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 29,100 मामले आए हैं जबकि 6564 लोग ठीक भी हुए हैं।

गुजरात में अब तक 606 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 4035 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 9931 है।

मध्य प्रदेश में 239 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 4595 है और 2283 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में अब तक 225 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 829 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 2461 है।

राजस्थान में 125 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 4727 मामले दर्ज हुए हैं और 4727 मरीज़ ठीक हुए हैं।

दिल्ली  में अब तक 123 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 3518 ठीक भी हुए है, यहां कुल 8895 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

उत्तर प्रदेश में 95 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 4057 मामले दर्ज हुए हैं और 2165 मरीज़ ठीक हुए हैं।

वीडियो देखिए

तमिलनाडु में अब तक 71 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 2599 ठीक भी हुए है, यहां कुल 10108 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में 48 लोगों मौत हुई है, आंध्र प्रदेश में कुल 2307 मामले सामने आए हैं जबकि 1252 लोग ठीक भी हुए हैं।

कर्नाटक में अब तक 36 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 1056 ठीक भी हुए है, यहां कुल 480 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

तेलंगाना में 34 मौतें हुई हैं, जबकि 959 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 1454 है।

पंजाब में 32 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1935 मामले दर्ज हुए हैं और 305 लोग ठीक हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में अब तक 11 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 513 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1013 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

हरियाणा में 11 मौतें हुई हैं, जबकि 439 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 818 है।

बिहार में अब तक 7 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 438 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1018 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

केरल में चार मौतें हुई हैं, केरल में 576 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है और अब तक 492 में लोग डिस्चार्ज भी हुए है।

ओडिशा, झारखन्ड, केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। ओडिशा में 672, झारखंड में 203, चंडीगढ़ में 191 और हिमाचल प्रदेश में 76 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि ओडिशा 166,  झारखंड में 87,चंडीगढ़ में  37 जबकि हिमाचल प्रदेश में 39 डिस्चार्ज भी हुए है।


असम में अब तक दो लोग अपनी जान गवां चुके है। असम में 90 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि 41 लोग ठीक भी हुए है।

इसके आलावा उत्तराखंड, मेघालय और केन्द्र-शासित प्रदेश पुडुचेर्री में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई हैं।  

कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ो के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed