गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद, कांग्रेस कांर्यकर्ताओं का विरोध

by GoNews Desk 4 years ago Views 2276

गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद, कांग्रेस कांर्यकर्ताओं का विरोध

SPG security removed from Gandhi family
गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटा दी गई है। गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर कहा है कि गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटा ली गई है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हैं। एसपीजी के बदले अब उन्हें Z+ सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी एसपीजी सुरक्षा ले ली गई थी।


एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया है कि '2 पूर्व प्रधानमंत्री जिन्होंने आतंक और हिंसा के खिलाफ कदम उठाए थे, उनके परिवार की जिंदगी के साथ खिलावड़ करके बीजेपी निजी बदले के चरम पर उतर चुकी है।' हाल ही में सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला किया था। 

वहीं गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया है।

देखिये गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद कांग्रेस ने क्या कहा?

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed