जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में खुला बीज बैंक

by Rumana Alvi 4 years ago Views 3368

AN ORGANIC SEEDS BANK IN CHHATTISGARH TO HELP NEED
स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरुकता को देखते हुए आज के दौर में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा सरकारें और शासन हर संभव प्रयास कर रहे है। इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कृषि विभाग और NRLM की मदद से देसी बीज बैंक की शुरुआत की गई है। इस बैंक में 64 तरह के बीज मौजूद है, जिन्हें लेने के लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा और साथ ही विलुप्त हो रहे बीजों के संरक्षण के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।

इस बीज बैंक की खासियत ये है कि किसानों को यहां से बीज खरीदने के लिए पैसे नहीं देने होंगे। बैंक से बीज लेने के लिए बस बीज की अदला बदली से ही लेन देन होगा। इस तरह किसानों को कम लागत में अच्छी खेती का फायदा मिल सकेगा और किसान देसी तरीके से खेती कर पाएंगे।


वीडियो देखें:  

भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हमारे देश के कुल क्षेत्रफल के लगभग 51 फीसदी हिस्सें पर कृषि होती है। दुनिया में चावल उत्पादन में भारत का दूसरा नंबर है.  कृषि मंत्रालय भी जैविक खेती का दायरा बढ़ाने पर लगातार जोर दे रहा है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक अभी फिलहाल देश भर में 22.5 लाख हेक्टेयर में ही जैविक खेती हो रही है। जिसको देखते हुए सरकार ने 2025 तक 1.4 करोड़ हेक्टेयर में जैविक खेती का लक्ष्य रखा है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed