CAA के खिलाफ आज भी दिल्ली, मुंबई समेत देशभर के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन, यूपी में सुरक्षा कड़ी

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1720

ANTI CAA-NRC PROTEST IN SEVERAL CITIES
नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर शुक्रवार को भी दिल्ली, यूपी, मुंबई, समेत राज्यों में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन होगा। नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए यूपी सरकार भी अलर्ट है।

नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी दिल्ली, यूपी, मुंबई, समेत राज्यों में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन होगा। दिल्ली मे यूपी भवन के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होगा। इस विरोध प्रदर्शन में जामिया के छात्रों के साथ कई संगठन भी शामिल होंगे। उधर  मुंबई में नागरिकता कानून के खिलाफ आजाद मैदान में इंकलाब मोर्चा का आयोजन किया गया है।


वीडियो देखिये   

नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए यूपी सरकार भी अलर्ट है। यूपी सरकार ने शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले यूपी की सुरक्षा कड़ी करते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया है। इसके अलावा यूपी के 14 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को यूपी के कई शहरों में नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुआ था।

इस बीच यूपी में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों का दौर तेज़ कर दिया है। पुलिस के मुताबिक़ अब तक कुल 1,113 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। साथ ही प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 327 FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी यूपी पुलिस कड़ी नज़र रख रही है। यूपी पुलिस ने अब तक 124 लोगों को गिरफ़्तार किया है और 93 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है। साथ ही 19 लोगों की मौत की पुष्टि भी की है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed