DSP देविंदर सिंह को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 2154

CONG-BJP POLITICS OVER FORMER DSP DAVINDER SINGH
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार DSP देविंदर सिंह के मामले पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की खामोशी पर सवाल खड़े किए हैं। इस बीच जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा CISF के हवाले करने का आदेश दिया है।

जम्मू कश्मीर में दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के DSP देविंदर सिंह के रोल को लेकर आवजें उठनी शुरू हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियां सवाल पूछ रही हैं कि इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस पूरे मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए ट्वीट कर कई सवाल किए। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने पूछा कि  आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार DSP देविंदर सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल खामोश क्यों हैं।


राहुल गांधी ने कहा कि DSP देविंदर सिंह के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए। साथ ही राहुल गांधी ने पुलवामा हमले को लेकर भी देविंदर सिंह की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि  उसने और कितने आतंकवादियों की मदद की और कौन और क्यों उसे बचा रहा था।

इस बीच कई कांग्रेस नेताओं और विपक्षी नेताओं ने देविंदर सिंह और पुलवामा हमले की जांच की मांग की है। फिलहाल देविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है और अब उनको बर्ख़ास्त करने की तैयारी चल रही है। साथ ही देविंदर सिंह से शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल भी वापस  ले लिया गया है।

वीडियो देखिये

DSP देविंदर सिंह  की गिरफ्तारी के बाद जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा CISF के हवाले करने का आदेश दिया है।आदेश में कहा गया है कि दोनों ही एयरपोर्ट  की सुरक्षा 31 जनवरी तक सीआईएसएफ को सौंप दी जाए। इससे पहले दोनों एयरपोर्ट की सुरक्षा राज्य पुलिस के साथ सीआरपीएफ करती थी।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed