प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सॉफ्ट रहने वाले कांग्रेसी नेताओं को दिग्विजय सिंह की नसीहत

by Ajay Jha 3 years ago Views 3181

Congress leaders who remained soft on Prime Minist
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर विवादों में और सुर्खियों में बने रहते हैं। अमूमन उनके निशाने पर बीजेपी और संघ से जुड़े लोग रहते हैं लेकिन शनिवार की सुबह दिग्विजय सिंह ने सिलसिलेवार तरीके से एक के बाद एक आठ ट्वीट किए। लेकिन इस बार बीजेपी और संघ की जगह कांग्रेस के बड़े नेता उनके निशाने पर थे।

कांग्रेस में दो दशक तक संगठन में महासचिव पद पर रहे दिग्विजय सिंह पार्टी के उन नेताओं में शुमार होते हैं जिन्हें मीडिया ने हमेशा सुर्खियों में रखा है। दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे। कई बार तो पार्टी लाइन से इतर जाकर भी उन्होंने ऐसे बयान दिए जिसको लेकर बीजेपी/संघ कांग्रेस पर हमलावर रहा। लेकिन जानकारों का मानना है कि आजतक दिग्विजय सिंह ने जो भी किया या कहा उसके पीछे कई अच्छे मकसद रहे हैं। आज भी दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के ज़रिए जो बातें रखी है उसकी गूंज कांग्रेस के अंदर लंबे समय तक सुनाई देगी।


दिग्विजय सिंह के इन ट्वीट्स के बाद कांग्रेस में अंदरखाने हलचल तेज़ हो गई है। नेता आपस मे बात करके इस ट्वीट्स के राजनीतिक मायने समझना चाह रहे हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि दिग्विजय सिंह एक बार फिर संगठन में जगह चाह रहे हैं जिस वजह से आलाकमान को खुश करना चाह रहे हैं।

वही दूसरा धरा ये भी मान रहा है कि आलाकमान की तरफ से दिए निर्देश के बाद ही दिग्विजय सिंह इतने खुले तौर पर सारी बात को रख रहे हैं।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed