दिल्ली के प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने से 1 की मौत, महीने भर में आग की छठी घटना

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1520

Continuation of fire in Delhi, 1 killed due to fir
दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार तड़के सुबह एक पेपर प्रिंटिंग प्रेस में आग लग गई। आग लगने से अब तक 1 शख्स की मौत हो चुकी है। दिल्ली में पिछले करीब एक महीने में आग लगने की ये छठी घटना है।

देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली में आग लगने की घटना सामने आई। घटना दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की है, जहां गुरुवार तड़के सुबह  एक पेपर प्रिंटिंग प्रेस में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 35 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक आग लगने से अब तक 1 शख्स की मौत हो चुकी है। फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आग किन वजहों से लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ है। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पूर्वी दिल्ली में आता है। आनंद विहार से सटे इस इलाके में कई फैक्ट्रियां हैं और यहां हजारों लोग काम करते हैं।

वीडियो देखिये

दिल्ली में पिछले करीब एक महीने में आग लगने का ये छठी घटना है।  इसी साल दो जनवरी को दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में ओकाया बैटरी की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। वहीं 8 दिसंबर को दिल्ली के अनाज मंडी में एक फैक्ट्री में आग लगने से  43 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले एक महीने में आग से अब तक करीब 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed