कोरोना काल: 'लॉकडाउन' देश की अर्थव्यवस्था को ले डूबी

by GoNews Desk 3 years ago Views 6609

Corona Economy: Gauging The Impact On State Of The
देश की डूबती अर्थव्यवस्था को कोरोना लॉकडाउन की वजह से और ज़्यादा झटका लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि देश की आर्थिक वृद्धि नेगेटिव में जा सकती है।

एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक़ देश की अर्थव्यवस्था को 30 लाख करोड़ रूपये से ज़्यादा का नुकसान हो चुका है। वहीं आर्थिक विकास दर -6.8 फीसदी तक कम होने का अनुमान है।

 


आंकड़े बताते हैं कि साल 2019-20 में देश की जीडीपी 202.3 लाख करोड़ की थी। जिसे साल 2021 तक 224.9 लाख करोड़ रूपये करने का लक्ष्य था लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसमें भारी कमी आ सकती है और ये 194.6 लाख करोड़ तक सिमट सकता है।

यदि राज्यवार आंकड़े देखें तो सबसे खस्ता हाल महाराष्ट्र का है। कुल कोरोना के मामलों का 36 फीसदी से ज़्यादा महाराष्ट्र में है। 60 दिनों के लॉकडाउन की वजह से राज्य की आर्थिक स्थिती डांवाडोल हो गई है। रिपोर्ट कहती है कि राज्य की जीडीपी को 15.4 फीसदी यानि 472,433 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। देश की जीडीपी में महाराष्ट्र का योगदान 15.6 फीसदी है।

केन्द्रशासित प्रदेश चण्डीगढ़ की अर्थव्यवस्था को 18.8 फीसदी का नुकसान हुआ। जबकि देश की जीडीपी में प्रदेश का योगदान 0.3 फीसदी है।

इसी प्रकार समृद्ध राज्यों की लिस्ट में शामिल तमिलनाडु को 286,357 करोड़ का नुकसान हुआ है यानि राज्य की कुल जीडीपी का 14.9 फीसदी। वहीं देश की जीडीपी में राज्य का योगदान 9.4 फीसदी है। 

  • गुजरात की अर्थव्यवस्था को 261,386 करोड़ का नुकसान हुआ है यानि 15 फीसदी और देश की जीडीपी में इसका योगदान 8.6 फीसदी है।
  • दिल्ली को 169,234 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है यानि 18.8 फीसदी और देश की जीडीपी में प्रदेश का योगदान 5.6 फीसदी है। 
  • उत्तर प्रदेश को 13.1 फीसदी यानि 253,259 करोड़ का नुकसान हुआ। देश की जीडीपी में राज्य का योगदान 8.3 फीसदी है
आंकड़ों से साफ है कि केन्द्र की मोदी सरकार के 5 ट्रीलियिन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को तगड़ा झटका लगने वाला है।

वीडियो देखिए

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed