कोरोना वायरस: देश में कहां कितने मामले? देखिए पूरी लिस्ट

by Ankush Choubey 4 years ago Views 5127

480 deaths due to coronavirus across the country,
कोरोनावायरस के मरीज़ों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। 18 अप्रैल सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 14,378 पहुंच गई है और कुल एक्टिव मरीजों आंकड़ा 11,906 है। जबकि अब तक 480 लोग अपनी जान गवां चुके है, वहीं 1991लोग ठीक भी हो गए है।

देश में सबसे ज्यादा 201 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहाँ 3323 मामले आए हैं, जबकि 331 लोग ठीक भी हुए हैं।


मध्यप्रदेश में 69 मौतें हुई, जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 1310 है।और 69 मरीज़ ठीक हुए हैं।

दिल्ली में अब तक 42 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं, यहां कुल मरीज़ो की संख्या 1707 है और 72 डिस्चार्ज हुए हैं।

गुजरात में 41 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1099 मामले दर्ज हुए हैं और 86 मरीज़ ठीक हुए हैं।

तेलंगाना में अब तक 18 लोग अपनी जान गवां चुके है, जबकि 186 ठीक भी हुए है, यहां कुल 766 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

तमिलनाडु में 1323 मामले सामने आए हैं, जबकि 15 की मौत हुई है और 283 मरीज़ डिस्चार्ज भी हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 849 मामले दर्ज हुए हैं और 82 लोग ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश अब तक 14  लोग अपनी जान गवां चुके है, जबकि 36 ठीक भी हुए है, यहां कुल 572 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

कर्नाटक और पंजाब में 13-13 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में कुल मरीज़ों की संख्या 359 है और पंजाब में कोरोना के 202 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं कर्नाटक में अब तक 89 जबकि पंजाब में 27 मरीज़ डिस्चार्ज भी हुए हैं।
 
राजस्थान में 11 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1229 मामले दर्ज हुए हैं और 183 लोग ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में अब तक कुल 287 मामले समने आए है, यहां 55 लोग ठीक भी हुए है, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है।

जम्मू-कश्मीर में 5 मौतें हुई हैं, जबकि 42 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 328 है।

केरल और हरियाणा में तीन - तीन मौतें हुई हैं, केरल में 396 और हरियाणा में 225 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

बिहार और झारखण्ड में अब तक 2-2 लोगों की मौत हुई है, बिहार में कुल 83 जबकि झारखण्ड में 33 मामले दर्ज हुए हैं।

इसके आलावा ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कोरोना वायरस से एक-एक मौते हुई हैं।
  
कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ो के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed