कोरोना वायरस: डायमंड क्रूज़ और वुहान में फंसे भारतीय वापस लाए गए

by Rumana Alvi 4 years ago Views 1924

Corona virus: Indians stranded in Diamond Cruise a
कोरोनावायरस की चपेट में आए क्रूज़ डायमंड प्रिंसेज़ में सवार 119 भारतीयों के साथ ही विदेशी नागरिकों को सुरक्षित निकाल कर एयर इंडिया का विमान भारत ले आया है। साथ ही वुहान में फंसे 76 भारतीय नागरिकों समेत 36 विदेशी नागरिकों को वापस लेकर भी भारतीय वायुसेना का विमान नई दिल्ली पहुंचा है।


चीन में जानलेवा होते कोरोनावायरस से प्रभावित डायमंड प्रिंसेज़ क्रूज़ से 119 भारतीयों को एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली लाया गया है। इनके साथ ही नेपाल, श्रीलंका,साउथ अफ्रीका और पेरू के पांच नागरिकों को भी भारत लाया गया है। नागरिकों के सुरक्षित वापस आ जाने पर विदेश मंत्री एस जयसंकर ने ट्वीट कर जापानी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। भारत लाए गए सभी नागरिकों की पहले जांच की जाएगी। 


कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से डायमंड प्रिंसेज़ क्रूज़ को अलग रखा गया था, जिसमें तीन हज़ार 711 लोग सवार थे। जहाज में 138 भारतीय शामिल थे, जिसमें चालक दल के 132 लोग और 6 यात्री शामिल थे। 16 भारतीयों में कोरोनावायरस पॉज़िटिव पाया गया है, जिनका इलाज जापान में ही चल रहा है। वहीं वुहान शहर में फंसे भारत के 76 नागरिकों के साथ ही बांग्लादेश, म्यांमार, अमेरिका, मेडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका, मालदीव-चीन के 36 नागरिकों को वायुसेना का विमान ग्लोबमास्टर गुरुवार सुबह नई दिल्ली लेकर पहुंचा। लाए गए सभी लोगों को आईटीबीपी के दिल्ली छवला में बने सेंटर में रखा गया है, जहां इन सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

वीडियो देखिये

चीन के वुहान से निकला कोरोनावायरस अभी तक 37 देशों में अपने पैर पसार चुका है और 80 हज़ार लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। वहीं 2,600 से जयादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। चीन के अलावा कोरोनावायरस अब यूरोपीय देशों में भी फैल रहा है। इटली इससे अब सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इस वायरस की चपेट में आने से जहां 11 लोगों की मौत हो गई है और करीब 400 लोग इससे संक्रमित हैं। इटली पुलिस संक्रमित इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। लोगों को घरों में बंद रहने की सलाह दी गई है। दुकानों को बंद कर दिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर लोगों के जाने पर पाबंदी है। होटल, रेस्त्रां को भी बंद कर दिया गया है। स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। यहां तक मशहूर वेनिस कार्निवल फेस्टिवल को भी रद्द कर दिया गया है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed