दिल्ली चुनाव: राहुल और प्रियंका गाँधी की दो तो अमित शाह आज करंगे चार रैलियां

by Ankush Choubey 4 years ago Views 1620

Delhi assembly elections: Rahul Gandhi and Priyank
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए अब महज़ दो दिन बचे है और इसके साथ ही सभी राजनैतिक दलों ने अपना चुनाव प्रचार काफी तेज़ कर दिया है। बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ कोंडली और चांदनी चौक में सभा को सम्बोधित करेंगे जबकि गृह मंत्री अमित शाह आज चार जनसभा को संबोधित करेंगे।

दिल्ली में 8 फ़रवरी को मतदान होना है वहीँ अब विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए अब महज़ दो दिन बचे है और इसके साथ ही। जिसके बाद अब सभी राजनैतिक दलों ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है। कांग्रेस और बीजेपी के तमाम बड़े नेताबुधवार को दिल्ली में अपनी-अपनी पार्टी के लिए प्रचार करते नज़र आएंगे।


वीडियो देखिये

बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार दिल्ली में साझा रूप से दो रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी  वाड्रा आज कोंडली और चांदनी चौक में सभा को सम्बोधित करेंगे। 

इससे पहले मंगलवार को संगम विहार में रैली को सम्बोधित करते हुए बढ़ती बेरोज़गारी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम अपने भाषणों में रोजगार का जिक्र तक नहीं करते ,क्या पीएम बता सकते हैं कि रोजगार का घटना संयोग है या प्रयोग है.

इसके आलावा गृह मंत्री अमित शाह भी शाह भारतीय जनता पार्टी के लिए ताबड़तोड़ चार रैलियां करेंगे।  अमित शाह बुधवार को त्रिलोगपुरी, कृष्णा नगर, कोंडली और गाँधी नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि आम आदमी पार्टी के तरफ से सीएम अरविन्द केजरीवाल ने अकेले ही मोर्चा संभाला हुआ है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार का आखिरी दिन कल गुरुवार हो है और अब रभी राजनैतिकी दल प्रचार जोरों शोरों से कर आरहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है जबकि चुनाव परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed