फडणवीस को समन, हलफनामे में 2 आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाई
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस की मुशिकलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने पर नागपुर कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है। देवेंद्र फडणवीस पर आरोप है कि उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाई थी।
इससे पहले इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से फडणवीस को राहत मिल गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नागपुर की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने फडणवीस के खिलाफ समन जारी किया है।
देवेंद्र फडणवीस को एेसे समय में समन जारी हुआ है, जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन ने सरकार बनाई है। फडणवीस के खिलाफ 1996 और 1998 में जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन दोनों मामले में आरोप नहीं तय किए गए थे।

Latest Videos