CAA के ख़िलाफ़ देश विरोध प्रदर्शन जारी, शाहीन बाग़ धरने का आज 46वां दिन

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1754

Dharna and protests continue across the country ag
नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ पूरे देश में धरना और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग़ में भी महिलाओं का धरना जारी है और बुधवार को धरने का 46वां दिन है। ठंड और बारिश के बीच भी लोग डटे हुए हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन और धरना कर रहे हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और धरना बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग़ में बुधवार को धरने का 46वां दिन है। ठंड और बारिश के बीच भी लोग डटे हुए हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन और धरना कर रहे हैं।


वीडियो देखिये

मंगलवार को भी शाहीन बाग़ में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ हजारों की संख्या में लोग धरने और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। शाहीन बाग़ में मंगलवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक शख्स पिस्टल के साथ प्रदर्शनकारियों के बीच घुस आया और हवा में पिस्टल लहराकर लोगों को वहां से हटने की धमकी दी। बाद में प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पिस्टल लहराने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। 

दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज़ पर ही दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, समेत देशभर के कई दूसरे शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। राजस्थान के सीकर में शाहीन बाग़ की तरह का प्रदर्शन हो रहा है और पिछले तीन दिन से महिलाएं यहां धरने पर बैठी हैं।  वहीं यूपी के मुरादाबाद में नागरिकता कानून के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन जारी है।

उधर देशद्रोह समेत कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे जेएनयू के रिसर्च स्कॉलर शरजील इमाम को मंगलवार को बिहार के जहानाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार सुबह ट्रांज़िट रिमांड पर दिल्ली क्राइम ब्रांच उसे दिल्ली ले आई। शरजील इमाम की गिरफ्तारी को लेकर देशभर में भी प्रदर्शन शुरू हो गए है। मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने शरजील इमाम की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया।

वहीं शाहीन बाग़ को लेकर बीजेपी नेताओं, मंत्रियों और सांसदों  का आपत्तिजनक बयान देने का सिलसिला जारी है। दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के बाद अब पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शाहीन बाग़ को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आपत्तिजनक भाषण दिया था। अनुराग ठाकुर के भाषण पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर 30 जनवरी तक जवाब मांगा है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed