'गिरीश चंद्र मुर्मू' जम्मू-कश्मीर के और 'राधा कृष्ण माथुर' लद्दाख के उपराज्यपाल नियुक्त किये गए

by GoNews Desk 4 years ago Views 1778

Girish Chandra Murmu was appointed Lieutenant gove
जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को  दोनों जगहों पर उपराज्यपाल की नियुक्ति कर दी। केंद्र सरकार ने गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर और राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है।

गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस  अफ़सर हैं। अभी वो केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के समय मुर्मू राज्य के प्रधान सचिव थे। वहीं राधा कृष्ण माथुर 1977 बैच के मणिपुर-त्रिपुरा कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।  वो भारत सरकार के मुख्य सूचना अधिकारी के पद से नवंबर 2018 में रिटायर हुए थे।


वीडियो देखिये

जम्मू कश्मीर और लद्दाख इसी महीने 31 अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर अस्तित्व में आने वाले हैं। उधर केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर कर उन्हें अब गोवा के राज्यपाल की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल और जम्मू कश्मीर के पूर्व वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed