GoHeadlines - एक नज़र इस वक्त की बड़ी खबरों पर

by GoNews Desk 4 years ago Views 1411

Top News of the Hour
GoHeadlines- इस वक़्त की बड़ी खबरें

  • नागरिकता कानून पर आज भी दिल्ली, मुंबई समेत देशभर के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन… कई शहरों में आज केंद्रीय मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस…
  • नागरिकता कानून पर यूपी सरकार अलर्ट… जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी… भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात 14 जिलों में इंटरनेट बंद…
  • यूपी में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों का दौर तेज़ हुआ… पुलिस के मुताबिक़ अब तक कुल 1,113 प्रदर्शनकारी गिरफ़्तार… प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 327 FIR दर्ज… सोशल मीडिया पर भी यूपी पुलिस की कड़ी नज़र… अब तक 124 गिरफ़्तार और 93 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज…19 लोगों की मौत की पुष्टि…
  • नागरिकता कानून और NRC पर बयान देकर घिरे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत पर विपक्ष का हमला… सांसद Asaduddin Owaisi  ने कहा सिविलियन मामले में सेना का हस्तक्षेप लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं… जेपी आंदोलन और इमरजेंसी की याद दिलाई…
  • पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी  ने कहा… CAA मुस्लिमों को नजरअंदाज करता है, इसे पुडुचेरी में लागू नहीं करेंगे…
  • देश में नाबालिग बच्चियों से रेप का सिलसिला जारी… यूपी के अमरोहा, मध्य प्रदेश के राजगढ़ और तमिलनाडु के कोयंमबटूर में बच्ची से रेप…
  • गुड गवर्नेंस इंडेक्स में बड़े राज्यों में तमिलनाडु पहले, महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर, कृषि के मामले में मध्य प्रदेश टॉप पर…
  • उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी…1901 के बाद दिल्ली में दिसंबर का महीना दूसरी बार रिकॉर्ड ठंड की ओर… ठंड के चलते कई स्कूल आज भी बंद…
  • पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने शोएब अख्तर के आरोपों को सही बताया… कहा- हिंदू होने की वजह से खिलाड़ी बात नहीं करते थे, जल्द उनके नाम बताऊंगा…
वीडियो देखिये   


Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed