GoPlus - एक नज़र आज की बड़ी ख़बरों पर

by GoNews Desk 4 years ago Views 3451

Top News of the Day
GoPlus- एक नज़र आज की बड़ी ख़बरों पर


1.  J&K INTERNET - NET PARTIALLY RESTORED 

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट के सख़्त तेवर के बाद , जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने , इंटरनेट सेवा से जुड़ी पाबंदी को 5 जिलो में  7 दिनो के लिए हटाने का फैसला किया है. हालांकि इंटरनेट सेवा की बहाली के बावजूद सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी जारी रहेगी. 

2.  AJAY TIC TAC WITH PRAMOD TIWARI - ANGUISH OVER DETAINEES 

 जम्मू के पांच ज़िलों और कश्मीर में आंशिक रूप से ब्रॉडबैंड सेवा बहाल होने पर कांग्रेस  ने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता  प्रमोद तिवारी ने मांग की है की जिन नेताओं को नज़र बंद किया गया है उन्हें जल्दी रिहा किया जाये। इस बारे में प्रमोद तिवारी से बात की हमारे सहयोगी अजय झा ने 

3.  ANJALI WT ON ONE MONTH OF JAMIA - STILL ON THE BOIL 

पिछले एक महीने से जामिया के छात्र,  कैम्पस में पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए , एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।  छात्रों का कहना है कि इसका असर उनकी पढाई पर भी पड़ा है , लेकिन जब तक पुलिस के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाई नहीं की जाती , तब तक वो विरोध जारी रखेंगे ।  इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहीं है गोन्यूज़ संवादाता अंजलि ओझा 

4. SHAHEEN BAGH - SHAHEEN BAGH MODEL SPREADS 

धार्मिक भेदभाव वाले नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ जिस तरह दिल्ली के शाहीन बाग़ में , महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन की कमान संभाली, उसकी आग अब अन्य शहरों में भी फैल गई है. कानपुर, इलाहाबाद, गया, पटना और कोलकाता में सैकड़ों महिलाएं शाहीन बाग़ की तरह धरना पर बैठ गई हैं. 

5.  ANJALI TIC TAC WITH SADAF JAFAR - BRUTE FORCE 

उत्तर प्रदेश में नागरिकता  कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में , गिरफ्तार किये गए एक्टिविस्ट्स ने , यूपी पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है।  पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी, पवन राव आंबेडकर, सदफ जफ़र और दीपक कबीर ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा , कि पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद भी हिरासत में लिया ,  और पुलिस हिरासत में  ही उन्हें बेरहमी से मारा गया।  इस बारे में  पुलिस हिरासत में रहीं सदफ जफ़र से बात की गोनूस संवादाता अंजलि ओझा ने 

6. SHARAD YADAV BITE - ‘WORSE THAN EMERGENCY’

नागरिकता  कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के चलते  आज प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में एक प्रेस कांफेरेंस में लोकतान्त्रिक जनता दाल के नेता शरद यादव ने कहा की देश में हालात इमरजेंसी से भी बदतर हैं 

7.  ANTI CAA PROTEST IN WANKHEDE - POLITICAL PITCH AT WANKHEDE 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच के दौरान मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ छात्रों ने नागिरकता कानून,  NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी छात्रों ने , NO CAA , नो एनआरसी और नो एनपीआर वाली टीशर्ट पहनी हुई थी।

8. SID WT ON ANTI SIKH RIOTS - 1984 RIOTS PROBE 

केन्द्र सरकार ने आज  सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि उसने 1984 के सिख विरोधी दंगों के,  186 मामलों की जांच करने वाले , दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश,  एस एन ढींगरा की अध्यक्षता में गठित , विशेष जांच दल की सिफारिशें स्वीकार कर ली हैं , और वह कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करेगी। इस बारे में विस्तार से बता रहे है हमारे सहयोगी सिद्धार्थ 

9.  AAP LIST - AAP CANDIDATES LIST 

 आम आदमी पार्टी ने मंगलवर को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने जहां 46 मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट दिया है, वहीं 15 मौजूद विधायकों का टिकट काटा है। इसके अलावा पार्टी ने आठ महिलाओं को भी टिकट दिया है।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी पुरानी सीट नई दिल्ली और पटपड़गंज से ही चुनाव लड़ेंगे। 

10. AJAY TIC TAC WITH SANDEEP DIKSHIT - ‘AAP SELLING SEATS’ 

आम आदमी पार्टी ने इस बार अपने 15 सिटिंग विधाको के टिकट काट दिए है। जिन विधायकों के टिकेट कटे है उनमे से एक विधायक , एनडी शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। वहीँ इस पर अब कांग्रेस हमलावर होगई है . कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा , कि आप में पिछले चार सालो में सिर्फ व्यापर  ही हो रहा है।  संदीप दीक्षित से बात की हमारे सहयोगी अजय झा ने 

11.  AMAZON - BUMPER FROM BEZOS 

अमेज़ॉन की सीईओ जेफ बेज़ोस आजकल भारत दौरे पर हैं , जहां वो नेताओं, व्यापारियों और दूसरे संगठनों से मिल रहे हैं. अमेज़ॉन के ख़िलाफ़ भारत में प्रतिस्पर्धा आयोग में जांच चल रही है , और कंपनी भारत को , जोखिमभरा क्षेत्र मानती है. लेकिन जेफ बेज़ोस ने भारत के सामने , दस बिलियन डॉलर के निर्यात का वादा किया है. 

12.  CELEBRATION - HERE COMES THE SUN 

देशभर में मकर संक्रांति की धूम सुबह से ही देखने को मिल रही हैं। लोग घाटों पर आस्था की डुबकी लेने के साथ ही भगवान सूर्य की उपासना के साथ दान-पुण्य करते हुए भी नजर आए।

13. ARMY DAY - ARMY DAY 

और जाते जाते , आज 72 वां आर्मी डे मनाया जा रहा है , आईये जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed