GoPlus- एक नज़र आज की बड़ी ख़बरों पर

by GoNews Desk 4 years ago Views 1382

Top News of the Day
GoPlus- एक नज़र आज की बड़ी ख़बरों पर


1.  ARMY CHIEF BITE ON ANTI CAA PROTESTS + OWAISI BITE -  RAWAT ROW 

भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के एक बयान पर विवाद पैदा हो गया है।   सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, कि नेता वे नहीं हैं , जो गलत दिशा में लोगों का नेतृत्व करते हैं।  जैसा कि हम लोग गवाह रहे हैं , कि बड़ी संख्या में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने , शहरों और कस्बों में आगजनी और हिंसा करने के लिए , लोग और भीड़ का नेतृत्व किया है । यह लीडर नहीं है।  

उधर सेना प्रमुख के बयान पर , AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पटलवार करते हुए तंज़ कसा , कि किसी के पद की सीमाओं को जानना ही , लीडरशिप है। 

2.  AMIT SHAH BITE ON TUKDE TUKDE GANG - ‘TUKDE TUKDE GANG’ 

गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर,  आज एक बड़ा बयान दिया है।  अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग ही , दिल्ली में अशांति के लिए जिम्मेदार है। 

3.  MOHAN BHAGWAT BITE - BHAGWAT’S ‘HINDU NATION’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि भारत पारंपरिक रूप से हिंदुत्ववादी रहा है। तेलंगाना के हैदराबाद में आरएसएस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में बोल रहे मोहन भागवत ने कहा कि यहां धर्म व संस्कृति में विभिन्नताओं के बावजूद संघ , देश की 130 करोड़ की आबादी को , हिंदू समाज ही मानता है। 

4. AJAY TIC TAC WITH PUNIA - DIVERSIONARY TACTICS 

 आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस  बयान को लेकर अब कांग्रेस , हमलावर हो गई है . कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि बीजेपी और संघ,  देश के असली  मुद्दों से ध्यान  भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रहे है।  पीएल पुनिया ने और क्या आरोप लगाए , इस बारे में उनसे बात की हमारे सहयोगी अजय झा ने 

5.  ANJALI TIC TAC WITH HARSH MANDER - SITUATION CRITICAL 

नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में  हम भारत के लोग के नाम से  बनाये गए मंच  से जुड़े कार्यकर्तों ने , उत्तरप्रदेश पुलिस पर बर्बरता करने का आरोप लगाया है।  यूपी में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद भड़की हिंसा में 19 लोगों की मौत हो चुकी है।  वहीँ इस पर सामाजिक कार्यकर्तों ने कहा कि यूपी में हुई इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।  इस पुरे मामले को लेकर हर्ष मेंदर से बात कि गोन्यूज़ संवादाता अंजलि ओझा ने  

6. YOGENDRA YADAV + KAVITA KRISHNA BITES - POLICE STATE 

वहीँ यूपी में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई पर स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने भी कहा , कि उत्तर प्रदेश में आंतक का राज चल रहा है। इसके साथ  ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट कविता कृष्णन ने भी आरोप लगाया , कि CAA विरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए पुलिस , लोगों पर झूठे मामले दर्ज कर रही है।  क्या है  यूपी सरकार पर इनके आरोप , इसपर दोनों से बात की गोन्यूज़ संवादाता अंजलि ओझा ने  

7.  FOREIGN - BAD PRESS

देश में विवादित नागरिकता कानून पर बढ़ते विरोध के बीच , विदेशी मीडिया में भी इसकी पड़ताल बढ़ गई है. कई देशों के मीडिया ने , धर्म के आधार पर नागरिकता देने वाले केंद्र सरकार के नए नागरिकता क़ानून पर,  चिंता जताई है. 

8. AJAY TIC TAC WITH AJAY MAKEN ON NPR - NPR UNDER SUSPICION 

नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर यानी NPR को लेकर , कांग्रेस ने मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। आज  दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस ने एक प्रेस कांफ्रेंस की । कांग्रेस नेता अजय माकन ने इस दौरान कहा , कि एनपीआर पर मोदी सरकार की मंशा ठीक नहीं है और सरकार NPR के बहाने NRC  को लाने की कोशिश कर रही है।  अजय माखन से बात की हमारे सहयोगी अजय झा ने 

9.  SOLAR ECLIPSE - RING OF FIRE 

2019 का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज  भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई दिया। सुबह आठ बज से शुरू हुआ सूर्य ग्रहण , दक्षिण भारत के राज्यों में ज़्यादा साफ़ देखा गया।

10. GUJARAT- LOCUST INVASION 

पाकिस्तान से आये टिड्डियों के झुण्ड , गुजरात के बनासकांठा,महेसाणा और पाटन जिले में , किसानो के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं . टिड्डिओं से फसलों को हो रहे नुकसान से बचने के लिए किसान , थाली पीटने के शोर से लेकर , खेत में , बड़े पंखे लगाकर , कीड़ो को दूर रखने के कई तरह के प्रयास कर रहे हैं।

11.  DELHI -AQI & WEATHER- NORTH SHIVERS 

 पूरे उत्तर भारत में  ठंड का कहर जारी है। आज  सुबह दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 350  के पार रहा . 

12.  MILK - MILK EXCHANGE 

प्लास्टिक  लाने पर दूध, दही और ब्रेड फ्री, सुनने में ये आपको ज़रूर अजीब लगे , लेकिन हरियाणा के पंचकूला शहर में ऐसा ही कुछ हो रहा है।  दरअसल, नगर निगम ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए, प्लास्टिक के बदले , खान-पीने की चीज़े देने का फैसला किया हैं। लक्ष्य है शहर को चमकना , और प्लास्टिक कचरे की रीसाइक्लिंग। 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed