नहीं रहीं देश की पहली महिला डीजीपी 'कंचन चौधरी भट्टाचार्य'

by GoNews Desk 4 years ago Views 1233

India’s First Woman DGP Passes Away
देश की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया। वो काफी समय से बीमार थी। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 1973 बैच की आईपीएस अधिकारी रहीं कंचन चौधरी भट्टाचार्य 2004 में उत्तराखंड की डीजीपी बनने के साथ देश की पहली महिला डीजीपी बनीं।

31 अक्टूबर 2007 को वो डीजीपी के पद से ही रिटायर हुईं। रिटायर होने के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आज़माया, लेकिन वो सफल नहीं हो सकीं। 2014 के आम चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वो चुनाव हार गईं।


कंचन चौधरी भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद वो देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी भी थीं। उनके निधन पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड पुलिस में उनका खास योगदान रहा है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed