मास्क और सेनिटाइज़र मांगने पर जम्मू के डॉक्टर का ट्रांसफर 

by Renu Garia 4 years ago Views 4561

Jammu doctor transferred on demand for mask and sa
कोरोनावायरस के संक्रमण का सबसे खतरा होता है डॉक्टर्स और नर्सो पर क्यूकि वे हर तरह के मरीज़ों के संपर्क में रहते हैं। लेकिन जम्मू में कोरोनावायरस में एक डॉक्टर का ट्रांसफर सिर्फ इसलिए कर दिया गया क्यूंकि उन्होंने अस्पतालों में काम करने वाले मेडिकल स्टाफ के लिए सुरक्षात्मक चीज़ों की मांग थी।  

जम्मू के डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ बलविंदर सिंह ने गुरुवार को सरकार से अपील की थी कि वे कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर केंद्र शासित राज्य के सरकारी अस्पतालों के मेडिकल स्टाफ के लिए उचित मास्क और हैंड सेनिटर्स की व्यवस्था करें। डॉ सिंह ने कहा था अधिकांश अस्पताल डॉक्टरों को मास्क और हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। यदि डॉक्टर मरीजों का इलाज करते समय संक्रमित हो जाते हैं, तो संक्रमण अन्य रोगियों में भी फैल सकता है।


इस बयान के ठीक दो दिन बाद उनका ट्रांसफर जम्मू के बटोटे इलाके के एक दूरदराज के अस्पताल में कर दिया गया। अब  ट्रांसफर को लेकर डॉक्टर और प्रशासन सामने सामने आ गए है। जम्मू में डॉक्टरों ने अब चेतावनी दी कि अगर ट्रांसफर रद्द नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अस्पतालों में काम करने वालों के लिए मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर की भी मांग की। डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोग लोग ही कोरोनावायरस को रोकने के अभियान में सबसे बड़े हथियार है लेकिन वे मरीजों को तभी बचा सकते हैं जब वे पहले खुद उसी से सुरक्षित हों। 

इसलिए ये ज़रूरी है की सरकार लोगों के स्वास्थय को ज़्यादा प्राथमिकता दे नाकि उनकी शिकायतों को अहम की लड़ाई बनाए।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed