झारखंड में JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन को बहुमत, 27 दिसंबर को हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1613

JMM-Congress-RJD coalition gets majority in Jharkh
झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन ने बहुमत से ज्यादा सीटें जीतकर बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया है। JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन को 47 और बीजेपी को 25 सीटें मिलीं। झारखंड में महागठंबधन की जीत के हीरो रहे हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को आए नतीजों में JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन ने बहुमत से ज्यादा सीटें जीतकर बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया। राज्य की कुल 81 सीटों में से JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन को 47, बीजेपी को 25, JVM को 3, AJSU को 2 और अन्य को 4 सीटें मिलीं।


बात JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन की करें तो JMM ने 30, कांग्रेस ने 16 और RJD  ने 1 सीट जीती। झारखंड में महागठंबधन की जीत के हीरो हेमंत सोरेन रहे और अब वो  दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। हेमंत सोरेन 27 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

वीडियो देखिये 

जीत के बाद हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी। वहीं बड़ी जीत पर हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी, लालू यादव समेत सभी कांग्रेसी नेताओं को शुक्रिया कहा। साथ ही कहा कि उम्मीदें किसी की नहीं टूटेंगी भले ही लोग किसी भी ज़ात, मज़हब या पेशे से जुड़े हों। 

वहीं झारखंड में जीत के बाद सोनिया गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने समाज को बांटने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे हरा दिया। वहीं प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने लोगों में फूट डालने की कोशिश की और जनता ने इसका जवाब दे दिया।

वहीं झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी का जादू नहीं चला।  मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई मंत्री चुनाव हार गए। वहीं हार के बाद रघुवर दास ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि कहा- ये पार्टी की नहीं मेरी हार है।

मार्च 2018 में 21 राज्यों में सत्ता में रहने वाली बीजेपी ने दिसंबर 2019 आने तक पांच राज्य गंवाए, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद झारझंड भी हाथ से निकल गया।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed