16 फरवरी को रामलीला मैदान में अरविन्द केजरीवाल तीसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

by Ankush Choubey 4 years ago Views 2142

KEJRIWAL TO TAKE OATH AS THIRD-TIME CM ON FEBRUARY
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद बुधवार को पार्टी के सभी विधायकों ने एक मत से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक दल का नेता चुना। जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने एलान किया की अरविन्द केजरीवाल 16 फरवरी को राम लीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 


दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर एक तरफ़ा जीत दर्ज की।  वहीँ बुधवार को  आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना गया है. मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में प्रस्ताव रखा जिसके समर्थन में सभी विधायकों ने सहमति जताई।  दिल्ली चुनाव प्रभारी संजय सिंह और पंकज गुप्ता इस बैठक के ऑबजर्वर थे। विधायक दल की बैठा के बाद मनीष सिसोदिया ने एलान किया कि अरविन्द केजरीवाल 16 फ़रवरी को राम लीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपत लेंगे।


वीडियो देखिये

वहीँ विधायक दल की बैठक में शामिल हुए आप विधायकों ने इस जीत के लिए दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के अगले पांच सालों के रोडमैप भी बताया।  

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने इस बार 62 सीटें जीती जबकि 8 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की हैं। वहीँ कांग्रेस पार्टी लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अपना एक भीं सदस्य पहुंचने में नाकाम रही इतना ही नहीं कांग्रेस के 66 में से 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed