लॉकडाउन: पुलिस का रवैया कहीं गरम कहीं नरम

by Rahul Gautam 4 years ago Views 3784

Lockdown: Police attitude warmer somewhere soft
कोरोना से बचाव हेतु पीएम मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन को पुलिस सख्ती से लागू करवा रही है। कई राज्यों से घटनाएं सामने आ रही है कि कैसे मजबूर लोग जो सड़क पर हैं, वो पुलिस के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। लेकिन कई जगह पुलिसवाले लोगों की मदद भी कर रहे हैं और नए तरीकों से लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। 

अगर बात करें उत्तर प्रदेश की, तो यहाँ भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बदायूं ज़िले में पैदल अपने घर ग्वालियर जा रहे मजदूरों को यूपी पुलिस ने घुटनों के बल चलने पर मजबूर किया। बाद में घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने इस व्यवहार के लिए माफ़ी मांगी है। इसके अलावा भी कई जगहों से वीडियो सामने आई जहां पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने पर लोगों की पिटाई की। हालांकि, ऐसी घटनाओं के लिए आला अधिकारियों ने माफ़ी मांगी है और ज्यादा संवेदनशील रहने की बात कई है है। पंजाब में भी सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है और पुलिस ज्यादती की तस्वीरें सामने आ रही है।


साथ ही साथ पुलिस, लोगों के लिए खाना भी बाँट रही है। तेलेंगाना और कर्नाटक पुलिस भी बेहद कड़े तरीके से लॉकडाउन का पालन करवा रही है। यहाँ भी पुलिस बर्बरता की कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

वीडियो देखिए

लेकिन, कई जगहों पर पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। दिल्ली में जगह जगह पुलिस वाले लोगों को खाना दे रहे हैं और ज़रूरत को तेज़ी से पास दिए जा रहे हैं। बरेली में एक महिला ने अपने बेटे का नाम 'रणविजय' रखा है क्यूंकि नोएडा ने एडिशनल डीसीपी रणविजय ने उन्हें लॉकडाउन के दौरान बरेली से नोएडा अस्पताल पहुंचने में मदद की। एक वीडियो बंगलुरू से सामने आई जहां सारा फातिमा जोकि एसीपी बंगलुरू (ईस्ट) लोगों से गाना गाकर लॉकडाउन पालन करने की अपील करते हुई नज़र आईं।   

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed