कोरोना से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1390 मौत, देखिये किस राज्य में हैं कितने मामले ?

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1515

Maharashtra has the highest number of 1390 deaths
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1 लाख़ 12 हज़ार के पार पहुंच गई है। 21 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 1,12,359 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों आंकड़ा अब 63,624 है। जबकि अब तक 3435 लोग अपनी जान गवां चुके है, वहीं 45,299 लोग ठीक भी हो गए है।

देश में सबसे ज्यादा 1390 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 39,297 मामले आए हैं जबकि 10,318 लोग ठीक भी हुए हैं।

गुजरात में अब तक 749 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 5219 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 12,537 है।

मध्य प्रदेश में 267 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 5735 है और 2733 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में अब तक 253 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 1136 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 3103 है।

दिल्ली में 176 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 11,088 मामले दर्ज हुए हैं और 5192 मरीज़ ठीक हुए हैं।

राजस्थान में अब तक 147 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 3404 ठीक भी हुए है, यहां कुल 6015 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

उत्तर प्रदेश में 127 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 5175 मामले दर्ज हुए हैं और 3066 मरीज़ ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में अब तक 87 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 5882 ठीक भी हुए है, यहां कुल 13,191 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में 53 लोगों मौत हुई है, आंध्र प्रदेश में कुल 2602 मामले सामने आए हैं जबकि 1640 लोग ठीक भी हुए हैं।

कर्नाटक में अब तक 41 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 556 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1462 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

तेलंगाना में 40 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1015 मामले दर्ज हुए हैं और 1661 लोग ठीक हुए हैं।


वीडियो देखिए

पंजाब में 38 मौतें हुई हैं, जबकि 1794 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की संख्या कुल 2005 है।

जम्मू-कश्मीर में अब तक 18 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 678 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1390 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

हरियाणा में 14 मौतें हुई हैं, जबकि 648 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 993 है।

बिहार में अब तक 10 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 571 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1674 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

ओडिशा में अब तक 6 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 307 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1052 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

केरल और असम में चार-चार मौतें हुई हैं, केरल में 666 और असम में 170 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है वहीं केरल में अब तक 502 जबकि असम में 48 लोग डिस्चार्ज भी हुए है।

झारखन्ड, केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। झारखंड में 231, चंडीगढ़ में 202 और हिमाचल प्रदेश में 110 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि झारखंड में 127,चंडीगढ़ में 57 जबकि हिमाचल प्रदेश में 54 डिस्चार्ज भी हुए है।

इसके आलावा उत्तराखंड और मेघालय में कोरोनावायरस से एक-एक मौत हुई हैं।  

कोरोनावायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ो के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed