दिल्ली के किराड़ी इलाके में कपड़े के गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

by GoNews Desk 4 years ago Views 1527

दिल्ली के किराड़ी इलाके में कपड़े के गोदाम में आग लगने से जहां 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालात गंभीर हैं, जिन्हें संजय गांधी और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Clothes factory
देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने का सिलसिला जारी है और एक बार फिर आग से 9 लोगों की मौत हो गई। मामला दिल्ली के किराड़ी इलाके का है, जहां रविवार देर रात इंदिरा एन्कलेव में कपड़े के एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने से जहां 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हुए हैं।

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आगे बुझाने की कोशिशों में जुट गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घायलों में कई की हालात गंभीर हैं, जिन्हें संजय गांधी और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दिल्ली में इसी महीने आग लगने की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। 8 दिसंबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 14 दिसंबर को  दिल्ली के मुंडका इलाके में एक प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई थी।

 

Latest Videos

TAGS Delhi

Latest Videos

Facebook Feed