शाहीन बाग़: दूसरे दिन भी कोई हल नहीं, आज फिर वार्ताकार करेंगे मुलाक़ात

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1460

no result for shaheen bagh on second day as well,
नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ पूरे  देश में धरना और विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार शाहीन बाग़ जाकर प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे। शुक्रवार को शाहीन बाग़ धरने का 69वां दिन है।


पिछले दो महीनों से भी ज्यादा समय से पूरे देश में नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ धरना और विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग़ में भी धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है और शुक्रवार को धरने का 69वां दिन है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार शाहीन बाग़ जाकर प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे।


इससे पहले गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन ने शाहीन बाग़ ़ जाकर प्रदर्शनकारियों से मुलाक़ात की। हालांकि ये दूसरी मुलाकात भी बेनतीजा ही रही और कोई भी हल नहीं निकल पाया।

वीडियो देखिये

वार्ताकारों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारियों से बातचीत के दौरान मीडिया से बाहर जाने को कहा। वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि ऐसा मत सोचिए कि प्रदर्शन की जगह बदलने से आपकी लड़ाई खत्म हो जाएगी। वहीं शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारी धरना स्थल बदलने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक CAA को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक वो यहां से पीछ नहीं हटेंगे।

गुरुवार को दूसरे शहरों में भी नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ लोगों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

वहीं गुरुवार को कर्नाटक के बेंगलुरु और मेंगलुरु में भी नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ एक बड़ी रैली हुई। रैली को AIMIM पार्टी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संबोधित किया।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed