भारत आने वाले हर पांच पर्यटकों में से एक बांग्लादेशी

by Arushi Pundir 4 years ago Views 1917

one out of every five tourist in India is from Ban
संसद के शीतकालिन सत्र के दौरान लोकसभा में पूछे एक सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृती राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जानकारी दी की पिछले तीन साल में भारत में बांगलादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है। भारत आने वाले हर पांच विदेशी पर्यटकों में एक बांगलादेशी पर्यटक है।

हाल ही में केंद्रीय संस्कृती राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लोकसभा में दिये गए एक सवाल के जवाब में  बताया कि भारत में आने वाले सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक पड़ोसी देश बांगलादेश से आते है। प्रहलाद सिंह ने एक लिखित जवाब में 2016 से 2018 तक दुनियाभर से भारत आने वाले पर्यटकों के आंकडों की सूची जारी की।


2016 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 88 लाख़ थी.. 2017 में 1 करोड़ 4 लाख़ और 2018 में 1 करोड़ 56 लाख़ रही… 2018 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटक टॉप पांच राज्यों में आए हैं। जिनमें तमिलनाडु में 60 लाख़ से ज्यादा, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 50 लाख़ से ज्यादा, उत्तर प्रदेश में 37 लाख़ से ज्यादा, चौथे नंबर पर राजधानी दिल्ली में 27 लाख़ से ज्यादा और राजस्थान में 17 लाख़ से ज्यादा पर्यटक पहुंच हैं।

पेश किये गए आंकडों के हिसाब से भारत आने वाले हर पांच पर्यटकों में से एक पर्यटक बांगलादेश से भारत आया है। भारत में बांगलादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या पिछले दो साल में तेज़ी से बढ़ी है। 2016 में जहां 13 लाख़ 80 हज़ार बांगलादेशी पर्यटक भारत आए वहीं 2017 में ये बढ़कर 21 लाख़ 50 हज़ार हो गए और 2018 में 22 लाख़ 50 हज़ार बांगलादेशी पर्यटक भारत आए।

बड़ी संख्या में भारत आने वाले पर्यटकों की सूची में बांगलादेश के बाद दूसरा नंबर अमेरिका का है। 2016 में कुल 12 लाख़ 70 हज़ार अमेरिकी पर्यटक भारत आए, 2017 में 13 लाख़ 70 हज़ार पर्यटक और 2018 में बांगलादेशी पर्यटकों के बराबार यानि 22 लाख़ 50 हज़ार अमेरिकी पर्यटक भारत घूमने आए।

बांगलादेश, अमेरिका के अलावा टॉप 10 देशों से भारत आने वाले पर्यटक UK, Sri Lanka, Canada, Australia, Malasiya, China, Germany, Russia शामिल हैं।

इस दौरान विदेशी मुद्रा आय में भी बढ़ोतरी हुई है। 2016 में आने वाले विदेशी पर्यटकों से भारत ने 2 हज़ार 292 करोड़ डॉलर की कमाई की। 2017 में 2 हज़ार 731 करोड़ डॉलर की कमाई हुई और 2018 में भारत ने 2 हज़ार 858 करोड़ डॉलर की कमाई की। जबकि पिछले तीन साल में पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या काफ़ी ज्यादा घटी है जिसे हाल में भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed