दिल्ली में लोगों ने जामिया से शाहीन बाग तक कैंडल मार्च निकाला

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1521

people took out a candle march from Jamia to Shahe
CAA, NRC और NPR के खिलाफ देशभर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। रविवार रात दिल्ली में लोगों ने जामिया यूनिवर्सिटी के गेट से शाहीन बाग तक कैंडल मार्च निकाला।  सोमवार को शाहीन बाग़ धरने का 37वां दिन है और लोग अभी भी डटे हुए हैं।

देशभर के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। दिल्ली में रविवार को लोगों ने जामिया यूनिवर्सिटी के गेट से शाहीन बाग तक कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चों भी थे। इस दौरान लोगों ने आजादी और सीएए-एनआरसी पर हल्ला बोल समेत कई नारे लगाए।


वीडियो देखिये

इससे पहले रविवार को फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह जामिया और शाहीन बाग पहुंचे और प्रदर्शन में हिस्सा लिया।  सुशांत सिंह  ने शाहीन बाग में  प्रदर्शन कर रही महिलाओं का अपना समर्थन दिया और कहा कि उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान सुशांत सिंह ने एक कविता भी पढ़ी- जिसके बोल थे, प्रदर्शन बंद करो ट्रैफिक जाम लगा है। इसके अलावा  रविवार को कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद जामिया और  पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज शाहीन बाग पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए।

उधर उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ में clock tower में महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रविवार को नागरिकता कानून, NRC के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं केरल और पंजाब विधानसभा में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास होने के बाद अब राजस्थान सरकार भी विधानसभा में CAA के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed