PETA INDIA ने विराट कोहली को दिया 'पर्सन ऑफ द ईयर' का ख़िताब
जानवरों की दशा सुधारने के लिए अच्छा काम करने पर PETA INDIA ने इस साल विराट कोहली को पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। विराट से पहले अनुष्का को भी PETA INDIA से ये सम्मान मिल चुका है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स ने 2019 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा कि विराट कोहली को पर्सन ऑफ द ईयर चुनने की वज़ह जानवरों की दशा सुधारने के लिए किए गए उनके काम के चलते दिया गया है।
हाल ही में विराट कोहली बेंगलुरु के एक एनिमल शेल्टर होम गए थे, जहां उन्होंने कहा था कि जानवरों को खरीदने के बजाए बेसहारा जानवरों को अपनाएं। इससे पहले उन्होंने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मालती नाम के हाथी की रिहाई के लिए पेटा इंडिया के अधिकारियों को एक चिट्टी लिखी थी। इस चिट्टी में उन्होंने बताया था कि उस हाथी को सवारी के लिए तैयार करने के लिए बुरी तरह मारा गया था। विराट कोहली से पहले उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, आर माधवन और कांग्रेस नेता शशि थरुर को पेटा इंडिया की तरफ़ से पर्सन ऑफ द ईयर का ख़िताब मिल चुका है।

Latest Videos