चेन्नई में CAA और NRC का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 2261

Police lathicharge on protesters protesting CAA an
देशभर के अलग-अलग शहरों में नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ धरना और विरोध प्रदर्शन का दौर पिछले दो महीने से जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में भी महिलाओं का धरना जारी है और शनिवार को धरने का 63वां दिन है। शनिवार को मुंबई के  आजाद मैदान में CAA, NRC, NPR के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन होगा।


नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ देशभर के अलग-अलग शहरों में पिछले दो महीनों से धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को दिल्ली के शाहीन बाग पहुंचे फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप धरना और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि जैसे बचपन में गब्बर के नाम से डराया जाता था, वैसे अब गृह मंत्री के नाम से डराते हैं। साथ ही अनुराग कश्यप ने  लोगों से कहा कि ये लड़ाई अभी लंबी चलेगी।


वीडियो देखिये

इससे पहले शुक्रवार को ही वैलेंटाइन के मौके पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ अनोखे ही अंदाज में वैलेंटाइन डे विश किया। प्रधानमंत्री को प्रदर्शनकारियों ने वैलेंटाइन डे का कार्ड देकर उसमें लिखा प्रधानमंत्री मोदी, कृपया शाहीन बाग आएं और अपना गिफ्ट लें और हमसे बात करें।  शनिवार को शाहीन बाग में जारी धरने का 63वां दिन है।

वहीं चेन्नई के Washermanpet में शुक्रवार को लोगों ने CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प भी हुई और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बाद में पुलिस ने 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया।

चेन्नई में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज की घटना के खिलाफ शुक्रवार रात कोयंमबटूर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। उधर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के बिलाल बाग में शुक्रवार को लोगों ने कैंडल के साथ दिल्ली के शाहीन बाग के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल थी।

शनिवार को मुंबई के आजाद मैदान में CAA, NRC, NPR के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन होगा।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed