शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन, 50 से ज्यादा हिरासत में

by Rumana Alvi 4 years ago Views 2542

Protest against the protesters of Shaheen Bagh
नागरिकता संशोधन कानून के ख़िलाफ़ शहीन बाग़ में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। धरने का आज 51वां दिन हैं। शाहीन बाग़ में लोगों ने लगातार चल रहे धरने के विरोध में प्रदर्शन किया, इस दौरान शाहीन बाग़ खाली करों और जय श्री राम के नारे भी लगाए। वहीँ इसके बाद पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया।

दिल्ली के शाहीन बाग़ में पिछले 50 दिनों से CAA, NPR, NRC के ख़िलाफ़ धरने प्रदर्शन का दौर लगातार जारी हैं। रविवार को शाहीन बाग़ के धरने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। काफी तादाद में विरोध करने पहुंचे लोगों ने शाहीन बाग़ खाली करों और जय श्री राम के नारे भी लगाए।


इसके आलावा प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा रैली में लगाए गए नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यहां बैठे लोगों ने नोएडा और कालिंदी कुंज को जोड़ने वाले रास्तों पर कब्जा कर रखा हैं, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

जब पुलिस के कई बार चेतावनी देने के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने करीब 52 लोगों को हिरासत में ले लिया। हालाँकि कुछ देर बाद इन सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा भी कर दिया गया।

वीडियो देखिये

वहीँ शाहीन बाग़ में जारी धरने को लेकर दिल्ली पुलिस कमीश्नर अमूल्य पटनायक ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए धरने पर बैठे लोगों से मुख्यमार्ग हटने के लिए कहा। सोमवार को धरने का 51वां दिन हैं। बीते एक महीने से ज्यादा का वक़्त हो गया है और शाहीन बाग में लगातार प्रदर्शन का दौर जारी हैं। प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर डटे हुए हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed