CAA के ख़िलाफ़ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी, देखिए कहाँ-क्या हुआ ?

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1694

Protests against CAA continue across the country,
देश में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ धरने और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग शहरों में हो रहे धरने और विरोध प्रदर्शन के बीच लोगों ने तिरंगा फहराया। दिल्ली के शाहीन बाग़ में महिलाओं का धरना लगातार जारी है और सोमवार को धरने का 44वां दिन है।

देश के अलग-अलग शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और धरना जारी है। रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग शहरों में हो रहे धरने और विरोध प्रदर्शन के बीच लोगों ने  तिरंगा फहराया। दिल्ली के शाहीन बाग में गणतंत्र दिवस के मौके पर रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला, सायरा बानो और शाहीन बाग की दबंग दादियों ने 55 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया।


वीडियो देखिये

  • दिल्ली के शाहीन बाग़ में महिलाओं का धरना लगातार जारी है और सोमवार को धरने का 44वां दिन है। दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज़ पर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, अलीगढ़ समेत देश के कई शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ महिलाओं का धरना जारी है।
  • यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर में तिरंगा फहराया।
  • दिल्ली के निजामुद्दीन, आजाद मार्केट समेत कई जगहों में  बड़ी संख्या में लोगों ने नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में  बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
  • मुंबई में भी नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को मदनपुरा इलाके में महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया।
  • मुंबई के मोरलैंड में मुस्लिम महिलाएं नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन कर रही है।
  • पश्चिम बंगाल में भी धरने और विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। हावड़ा के पीलखाना में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन  किया।
  • रविवार को हैदराबाद में पुलिस ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन से पहले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में ले लिया।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed