CAA के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी, शाहीन बाग़ में धरने का आज 61वां दिन

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1619

Protests and protests continue against CAA, today
पिछले दो महीने से लगातार देशभर के अलग-अलग शहरों में नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ धरना और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग़ में भी महिलाओं का धरना जारी है और गुरुवार को धरने का 61वां दिन है। वहीं पांच राज्यों के बाद अब केंद्र शासित राज्य पुड्डुचेरी में भी सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया है।


नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ पिछले दो महीने से देशभर के अलग-अलग शहरों में धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग़ में भी महिलाओं का धरना जारी है और गुरुवार को धरने का 61वां दिन है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार जब तक सीएए को वापस नहीं लेगी तब तक वो अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। 


वीडियो देखिये

शाहीन बाग़ में हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते कालिंदी कुंज-नोएडा रास्ता पूरी तरह से बंद है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाहीन बाग़ ़ की तर्ज़ पर ही दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, समेत देशभर के कई दूसरे शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है।

वहीं बुधवार को केंद्र शासित राज्य पुड्डुचेरी में भी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि पुड्डुचेरी विधानसभा में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है। सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पुडुचेरी पहला केंद्र शासित प्रदेश है। इससे पहले पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा में भी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास हो चुका है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed