देशभर में CAA, NRC, NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, अलीगढ़ में 150 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1516

Protests continue against CAA, NRC, NPR across the
पूरे देश में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ धरने और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। यूपी पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैज़ुल हसन समेत 150 प्रदर्शनकारियों पर एफ़आईआर दर्ज की है। उधर दिल्ली के शाहीन बाग़ में शनिवार को महिलाओं के धरने का 42वां दिन है।

देशभर के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और धरने का सिलसिला जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग़ में महिलाओं का धरना लगातार जारी है और शनिवार को धरने का 42वां दिन है। शुक्रवार को जामिया में छात्रों ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया।


वीडियो देखिये

दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज़ पर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, अलीगढ़ समेत देश के कई शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ महिलाओं का धरना जारी है। शुक्रवार को शिया धर्मागुरु कल्बे सादिक लखनऊ के घंटाघर में जारी महिलाओं के प्रदर्शन में शामिल हुए और मुस्लिम महिलाओं से मिले।

उधर अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैज़ुल हसन समेत 150 प्रदर्शनकारियों पर एफ़आईआर दर्ज की गई है।

उधर मुंबई में भी नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ धरने और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को मुंबई के YMCA मैदान में सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने एक रैली को संबोधित किया।

चेन्नई में भी शुक्रवार को नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन हुआ।

वहीं कोच्चि में शुक्रवार को SDPI ने नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।

उधर पुडुचेरी में शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च निकाला। मार्च के दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प भी हुई।

वहीं राजस्थान के अजमेर में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed